उत्तर प्रदेशबाराबंकी
अप्पर पुलिस महानिदेशक ने ताजिया स्थलों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
बाराबंकी। अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन पीयूष मोर्डिया ने शनिवार को आगामी त्योहार मोहर्रम के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर के ताजिया स्थल का निरीक्षण कर एसपी दिनेश सिंह सहित संबंधित मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उन्होंने ताजियों के निकलने वाले विभिन्न जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर ताजियादारों से वार्ता की । इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आशुतोष मिश्र,क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 बीनू सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर संजय मौर्य व अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।






