अपराधउत्तर प्रदेशहेल्थ
जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की जिला अस्पताल में मौत
जन एक्सप्रेस/संवाददाता
बहराइच। जिला कारागार में निरुद्ध एक बंदी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कारागार प्रशासन की ओर से बंदी की मौत के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही हैं। मृतक बंदी के परिजनो ने बताया कि वे पयागपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम हंसुवापारा के निवासी हैं। दो दिन पूर्व पुलिस ताहिर अली (52) पुत्र रियासत अली को शान्तिभंग की आशंका के तहत ले गई थी।
एसडीएम कोर्ट में ताहिर अली की जमानत न होने पर उसे जिला कारागार भेज दिया गया था। अचानक सूचना मिली कि जेल में तबियत बिगड़ने पर ताहिर अली को जिला अस्पताल लाया गया है। वहीं उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पयागपुर पुलिस द्वारा ताहिर अली को शान्तिभंग की आशंका में लाये जाने की पुष्टि हंसुवापारा के ग्राम प्रधान ने भी की है।






