158 ग्राम पंचायतों में आयोजित कराई गई किसान पाठशाला
50 किसानों को बांटे गए मिलेट्स बीज, कृषि मंत्री ने किया वर्चुअल संवाद कहा 10 अगस्त तक कराएं बीमा

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
बहराइच। उपनिदेशक कृषि टीपी शाही द्वारा अवगत कराया गया कि 7 अगस्त को शासन के निर्देश के क्रम में किसानों की आमदनी मैं वृद्धि करने के उद्देश्य से जनपद की 158 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत स्तरीय गोष्ठी/ किसान पाठशाला का आयोजन कराया गया l
इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं अपर मुख्य सचिव कृषि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से किसान पाठशाला का शुभारंभ एनआईसी लखनऊ से किया गया, जिसका सीधा प्रसारण जनपद के चयनित 158 ग्राम पंचायतों में कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा आवंटित ग्राम पंचायतों में जाकर उक्त कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से किसानों को दिखाया गयाl जनपद में किसान पाठशाला का शुभारंभ संदीप सिंह बिसेन ब्लाक प्रमुख कैसरगंज द्वारा ग्राम पंचायत कशहरी बुजुर्ग विकास खंड कैसरगंज जनपद बहराइच में किया गया l
इस अवसर पर पंकज सिंह प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार कैसरगंज द्वारा ब्लाक प्रमुख के माध्यम से 50 किसानों को मिलेट्स के बीज का वितरण भी किया गया , ब्लाक प्रमुख कैसरगंज ने किसानों को बताया कि कृषि विभाग द्वारा जनपद के 158 ग्राम पंचायतों में किसान पाठशाला के माध्यम से किसानों को उनका उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से किसान पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है ,जो स्वागत योग्य हैl उन्होंने उपस्थित किसानों से कहा कि जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक उत्पादन बढ़ाकर अपनी आमदनी बढ़ाएं l उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं भारत सरकार द्वारा विभिन्न लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही है जिन का लाभ उठाएं। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कैसरगंज शिशिर वर्मा ने किसानों को अन्न,पराली प्रबंधन ,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 10 अगस्त तक अपनी फसलों का बीमा कराने की सलाह किसानों को दीl उन्होंने बताया कि कैसरगंज विकासखंड के कई ग्राम बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में आते हैं।
सभी किसानों को फसल की हानि होने पर भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत धान मक्का एवं अरहर फसल का बीमा कराने तथा फसल की क्षति होने पर क्षति पूर्ति दिए जाने का प्रावधान किया गया है lसभी किसान भाई अधिक से अधिक फसलों का बीमा करा ले। पंकज सिंह प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार कैसरगंज ने प्रमाणित बीज वितरण ,कृषि रक्षा रसायन वितरण, कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के संबंध में जानकारी प्रदान की गईl
इस अवसर पर उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कैसरगंज शिशिर वर्मा ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए पंकज सिंह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे l जनपद मुख्यालय पर कृषि मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव कृषि उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ की अध्यक्षता में एनआईसी बहराइच में उपनिदेशक कृषि टीपी शाही, सतीश कुमार पांडे जिला कृषि अधिकारी डॉ. सौरभ वर्मा भूमि संरक्षण अधिकारी उदय शंकर सिंह उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर बहराइच सहित वरिष्ठ प्राविधिक सहायकों द्वारा लाइव स्ट्रीमिंग में प्रतिभाग किया गया।
जनपद के नामित नोडल अधिकारियों द्वारा अपने अपने विकास खंडों में किसान पाठशाला आयोजन जानकारी लेते रहे तथा किसान पाठशाला कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। ग्राम पंचायतों के तकरीर केवीके पर भी सैकड़ों किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया किसान पाठशाला कार्यक्रम में जनपद के 15927 किसानों द्वारा प्रतिभाग कर कार्यक्रम से लाभान्वित हुए।






