लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ से वाराणसी के लिए विमान सेवा का किया शुभारंभ

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लखनऊ से वाराणसी के लिए इंडिगो फ्लाइट की सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पहली महिला यात्री को टिकट दिया, साथ ही इंडिगो परिवार को बधाई भी दी। अब लखनऊ से वाराणसी महज 55 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।

इस अवसर पर आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ से काशी के लिए सीधी उड़ान शुरू होने श्रद्धालुओं को फायदा होगा। उत्तर प्रदेश एयरपोर्ट का हब बन रहा है। बीते 6 सालों में एयरपोर्ट का विस्तार हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में एयरपोर्ट बनाये गये हैं। कई शहरों में हवाई यात्रा शुरू हुई है। उन्होंने बताया कि आने वाले तीन महीने में अयोध्या का एयरपोर्ट तैयार हो जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button