खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ब्लाक समाधान दिवस

जन एक्सप्रेस/ संवाददाता
मसौली-बाराबंकी। विकास खण्ड मसौली के सभागार मे बुधवार को बीडीओ डा० सस्कृता मिश्रा की अध्यक्षता में ब्लाक दिवस संपन्न हुआ। इस दौरान जिसमें तीन प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिन्हें जल्द निस्तारित करने के निर्देश संबंधित मातहत को दिए गए।
बुधवार को विकास खंड कार्यालय में आयोजित ब्लाक दिवस में शिवकुमारी हरिपुरवा निवासिनी ने राशन कार्ड से अपना नाम कटवाने के सम्बन्ध में, लक्षबर बजहा निवासी मोहन कुमार उदयभान अम्बिका प्रसाद आदि ने नाली निर्माण के लिए प्रार्थना पत्र दिया। साथ ही उमेश कुमार इचौलिया ने परिवार रजिस्टर में नाम शामिल करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
ब्लॉक दिवस की अध्यक्षता कर रही बीडीओ नें उक्त शिकायत पत्रों को गम्भीरता से लेते हुए सम्बंधित कर्मचारियों को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर जेई एम आई प्रमोद कुमार तिवारी,सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकी राम, पंचायत सचिव, संजीव कुमार सिंह, सौम्या सिंह, मोहम्मद आकिब जमाल, जैसराम, प्रताप नरायन,राम प्रकाश वर्मा, एपीओ मोनिका, अनिल दुबे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।






