कार्तिकेय ने बढ़ाया बहराइच का गौरव
सोशल मीडिया पर यू ट्यूबर एलविश यादव के समर्थन में जुटाए वोट

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
बहराइच। शहर के मोहल्ला कानूनगो पुरा दक्षिणी निवासी कार्तिकेय मिश्रा ने सोशल मीडिया के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने महान यूट्यूबर एलविश यादव के समर्थन में हरित तादाद में वोट चुका है इस पर उन्हें देश के कोने-के शाबाशी मिल रही है।
कार्तिकेय मिश्र बताते हैं कि बिग बॉस ओ.टी.टी सीजन–२ में देश के जाने माने यू ट्यूबर, समाज सेवी और सोशल मीडिया की जानी मानी हस्ती एलविश यादव के समर्थन मे अपने भारी प्रयास से सोशल मीडिया पर मुहिम चलाकर अपने सहयोगियों से सहयोग लेकर एलविश यादव के समर्थन में वोट करने के लिए अथक प्रयास किया। जिसके कारण लाखों लोगों ने वोटिंग में हिस्सा लिया और एल्विश यादव के समर्थन अपना वोट दिया। जिसके कारण एल्विश यादव के परममित्र लवकेश कटारिया का मैसेज कार्तिकेय मिश्र को आया। उन्होंने लिखा “थैंक्यू” बहुत छोटा सा वर्ड होगा तुम्हे बोलने के लिऐ, पहले दिन से आज तक कार्तिकेय भाई तुमने खुद अपने हाथ में सब कुछ ले के भाई के लिऐ जी जान लगा के काम किया है, चाहे वो बॉसमीटर हो या नॉमिनेशन हो या फिनाले वोटिंग हो तुमने पावर दिखा दिया असली एल्विस आर्मी का। कार्तिकेय को बधाई देने वालों में केंद्र सरकार के मंत्री से लेकर देश के उच्च स्तरीय व्यापारी व अधिकारी शामिल हैं।
कार्तिकेय के पिता आदर्श कुमार मिश्रा किसान पीजी कॉलेज छात्र संघ के महामंत्री व अध्यक्ष रह चुके हैं मौजूदा समय में वह सिविल कोर्ट में वकालत करते हैं उनका भी सामाजिक क्षेत्र में बेहतर योगदान रहा है पिता की इस विरासत को पुत्र ने सोशल मीडिया के क्षेत्र में विस्तारित करना शुरू किया है बहराइच शहर से भी आदर्श मिश्रा और कार्तिकेय मिश्रा के मित्रों व शुभ चिंतकों ने कार्तिकेय के उज्जवल भविष्य की कामना की है।






