उत्तर प्रदेशबाराबंकी

सद्भावना दिवस के तौर पर मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस 

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बाराबंकी। शहर स्थित पुलिस कार्यालय सहित जनपद के समस्त थानों में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के तौर पर मनाया गया।

इस वर्ष 19 और 20 अगस्त को शनिवार व रविवार होने के चलते शुक्रवार को ही सद्भावना दिवस मनाया गया। साथ ही प्रतिज्ञा समारोह का भी आयोजन हुआ।जिसमें एसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय परिसर में मौजूद सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलाई।

प्रतिज्ञा में धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारत वासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के साथ कार्य करने एवं सभी प्रकार के मतभेदों को बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने के लिए आवाहन किया गया। नगर कोतवाली में भी प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को सद्भावना दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button