उत्तर प्रदेशबहराइचहेल्थ

डिप्टी सीएम ने लिया मेडिकल कॉलेज प्रकरण का संज्ञान, रिपोर्ट तलब 

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। महाराजा सुहेलदेव राज्य स्वशासी मेडिकल कॉलेज बहराइच में पीआरडी जवान की पिटाई और एक अन्य के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो तीन दिन पूर्व वायरल हुआ था। इस वीडियो का संज्ञान उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लिया है और जांच रिपोर्ट तलब की है। वायरल वीडियो का उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से वीडियो संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज में हुई पिटाई का जिक्र किया है। साथ ही पांच सदस्यीय टीम से जांच रिपोर्ट तलब की है।

डिप्टी सीएम के वीडियो संज्ञान लेने के मामले से मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मालूम हो कि मेडिकल कॉलेज में आए दिन प्रोफेसर द्वारा किसी न किसी की पिटाई की जा रही है। दो माह पूर्व एक फार्मासिस्ट की पिटाई की गई थी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और हॉस्पिटल मैनेजर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यालय प्रभारी अभिलाषा दुबे ने भी गाली देने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button