अपराधउत्तर प्रदेशबहराइच

जमीन की लालच में दो पौत्रों ने मिलकर बाबा को गला दबाकर मार डाला

तीसरे पोते की तहरीर पर नामजद मुकदमा

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। थाना मटेरा अन्तर्गत एक वृद्ध का शव खेत में पाया गया। वृद्ध के तीसरे पौत्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में अपने ही दो भाईयों पर बाबा की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मटेरा थाना क्षेत्र के असवा मोहम्मदपुर गांव निवासी मगन बिहारी ने बताया कि उसके बाबा छोटेलाल (75) पुत्र श्रीधर अपने तीन पोतों के साथ घर पर रहते थे। शुक्रवार सुबह 8 बजे छोटेलाल नित्य क्रिया के लिए खेत को गये। मृतक वृद्ध के पोते अखिलेश और बालमुकुंद वहीं पहुंच गये। दोनो ने छोटेलाल की गला दबाकर हत्या कर दी। कुछ देर बाद खेत की ओर गये लोगों ने वृद्ध के खेत में पड़े होने की जानकारी दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो वृद्ध मृत मिला। इस पर तीसरे पोते मगन बिहारी ने थाने में तहरीर दी है।

गांव व परिवारीजनो के मुताबिक जमीन के लालच में दो पोतों ने वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद दोनों घर से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि गुरूवार को गांव में पंचायत हुई थी, जिसमें कहा गया था कि मृतक छोटेलाल के बेटे की मौत हो चुकी है, जिससे जमीन अभी वृद्ध के नाम ही थी। छोटेलाल अपने पोते मगन बिहारी को जमीन अधिक देना चाहते थे, जिससे अन्य दोनो पोते नाराज थे और उन्होंने वृद्ध की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button