उत्तर प्रदेश

Ghosi Bypoll को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश: मऊ जिले के घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच है। कांग्रेस ने यहां अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। इन सबके बीच कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी का समर्थन करने की बात कही है। आज आधिकारिक तौर पर कांग्रेस की ओर से इसको लेकर एक पत्र भी जारी कर दिया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने अपने पार्टी समर्थकों को एक चिट्ठी जारी कर समाजवादी पार्टी का समर्थन करने की बात कही। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर से सुधाकर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया गया है।

पत्र में क्या लिखा
अजय राय ने अपने पत्र में लिखा के समाजवादी पार्टी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंफोसिस एलायंस का हिस्सा है इसलिए दिनांक 5 सितंबर 2023 को उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के अंतर्गत 354 घोसी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस समाजवादी पार्टी का समर्थन करेगी और अपने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करती हैं कि वह समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी को अपना पूर्ण समर्थन दें। कहीं ना कहीं यह इंडिया गठबंधन का एक बड़ा इंतिहान है। उत्तर प्रदेश से इसकी शुरुआत हो चुकी है। यहां भाजपा से दारा सिंह चौहान चुनावी मैदान में है।

क्यों हो रहे चुनाव
घोसी सीट भाजपा के लिए नाक का सवाल बना हुआ है। दरअसल, दारा सिंह चौहान इस सीट से 2022 के चुनाव में सपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। हालांकि, पिछले दिनों वह भाजपा में शामिल हो गए जिसके बाद इस सीट पर दोबारा चुनाव की स्थिति हुई। यही कारण है की भाजपा यहां अपनी पूरी ताकत लगा रही है। चौहान ने 15 जुलाई को उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। चौहान पिछली योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री थे, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया था और सपा में शामिल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button