अपराधउत्तर प्रदेशजौनपुर

स्कार्पियो सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली पुलिस जांच पड़ताल में जुटी 

अस्पताल में भर्ती युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

जौनपुर। जिला मुख्यालय स्थित थाना लाइन बाजार क्षेत्र के नईगंज स्थित अरुणोदय अस्पताल के पास लखनऊ एन एच पर स्कार्पियो सवार बदमाशों ने एक युवक पर गोली मारकर फरार हो गए जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से अस्पताल लाई जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं वहीं पुलिस घटना के कारणों की जांच पड़ताल में जुट गई

बताया जाता है कि नितेश सिंह पुत्र शैलेंद्र सिंह निवासी तेजी बाजार सोमवार सुबह घर से शहर की तरह आ रहे थे कि अरुणोदय अस्पताल के पास पहुंचे ही थे तभी पीछे से दो की संख्या में स्कार्पियो सवार बदमाशों ने गाली गलौज देते हुए रोक लिया और युवक को गोली मारकर कर फरार हो गए ।

 घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को तत्काल जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया जहां पर उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बतायी जा रही है।अस्पताल में प्राथमिक उपचार के पश्चात घायल नितेश सिंह ने अपने बयान में बताया है कि काले रंग की स्कॉर्पियो सवार दो युवक अचानक घटनास्थल पर हमको रोके और मां बहन की गालियां देते हुए गोलियां चलाने लगे चार पांच राउंड गोली चलाये जिससे हम घायल हो गये।

घायल युवक नितेश ने अपने बयान में गोली मारने वालो में एक नाम लिया घायल के अनुसार गोली मारने वालों में अभिनव सिंह साहिल नामक युवक शामिल रहा है। बहरहाल पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है वहीं पुलिस छात्र राजनीति की पुरानी रंजिश से घटना को जोड़ रही है बहरहाल जांच हो जाने के बाद ही पता चल पाएगा की घटना किन कारणों से हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button