उत्तर प्रदेशबहराइच
करंट के चपेट में आयी गृहणी की हुयी मौत
जन एक्सप्रेस/संवाददाता
बाबागंज बहराइच। स्थानीय थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रंजीतबोझा के मजरा मिहीपुरवा गांव में आज सुबह एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिहीपुरवा गांव निवासी जवाहर लाल यादव की लगभग 38 वर्षीय पत्नी आज सुबह लगभग 8 बजे घर के आगे लगी टीन ठीक कर रही थी, टीन पर से गया विद्युत लाईन का तार खुला हुआ था, जिससे वह टीन से ही चिपक गयी और मौत हो गई। जैसे ही यह खबर घर वालो को मिली कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।






