अमेठीउत्तर प्रदेश

विकासखंड उपभोक्ताओं को निर्वाध मिलेगी विद्युत आपूर्ति

सांसद के प्रयास से 90 लाख की धनराशि स्वीकृत, टेंडर का कार्य हुआ पूर्ण, महोना एवं पूरे शुक्लन बाजार शुक्ल विद्युत सब स्टेशन उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध बिजली

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बाजार शुक्ल अमेठी। सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को महोना एवं पूरे शुक्लन बाजार शुक्ल बिधुत सब स्टेशन के क्षेत्र वासियों की तरफ से हार्दिक आभार जताया गया। उक्त संबंध में जब अधिशासी अभियंता जगदीशपुर से टेलिफोनिक वार्ता की गई तो अधिशाषी अभियंता हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि 33 हजार अंडरग्राउंड लाइन को दुरुस्त करने के लिए 90 लाख धनराशि की स्वीकृति हो चुकी है। जिसका टेंडर भी लग चुका है बताते चले 132 केवीए कठौरा से महोना विद्युत सब स्टेशन और पूरे शुक्लन बिधुत सब स्टेशन को आने वाली 33 हजार अंडरग्राउंड लाइन में आए दिन फॉल्ट होती थी।

क्षेत्र वासियों की समस्या को देखते हुए भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष न सांसद से इसे सही कराए जाने की मांग की थी। जिसको सांसद स्मृति इरानी ने संज्ञान में लिया। विभागीय एस्टीमेट लगभग 88 लाख के सापेक्ष सांसद द्वारा 90 लाख की धनराशि स्वीकृत कराई गई। जिसका टेंडर भी हो चुका है जिसमें 2 किलोमीटर ओवरहेड तथा 1 किलोमीटर अंडर ग्राउंड लाइन बनाई जाएगी जिससे दोनों पावर सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले लोगों को निर्वाध विद्युत सप्लाई मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button