उत्तर प्रदेश

Asian Games 2023:क्रिकेटऔर कबड्डी के स्वर्ण पदक जीतने पर,मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

लखनऊ। एशियन गेम्स में भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम और कबड्डी टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर जीतने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए हुए गोल्ड जीतने पर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम और कबड्डी टीम को बधाई दी है।

सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- “एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम को स्वर्ण पदक प्राप्त करने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
वहीं एशियन गेम्स की कबड्डी प्रतिस्पर्धा (पुरुष वर्ग) में भारत की जीत को लेकर सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- “एशियन गेम्स की कबड्डी प्रतिस्पर्धा (पुरुष वर्ग) में भारतीय टीम को स्वर्ण पदक प्राप्त करने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! देश को गौरवान्वित करने वाली इस ऐतिहासिक विजय के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन! जय हिंद!”

बता दें कि एशियन गेम्स में पुरुष भारतीय क्रिकेट टीम का फाइनल मैच अफगानिस्तान के साथ था। हालांकि बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका और रैंकिंग के आधार पर भारतीय क्रिकेट टीम को विजेता घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button