उत्तर प्रदेशकानपुर

उत्तर प्रदेश में देश के कुल उत्पादन का 17.72 प्रतिशत खाद्यान्न: उप्र उत्पादन आयुक्त

कानपुर । देश का कुल खाद्यान्न उत्पादन वर्ष 2021-22 में 315.72 मिलियन टन है। प्रदेश में 56.11 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन हुआ है जो कि देश के कुल उत्पादन का लगभग 17.72 प्रतिशत है। यह बात रविवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर में तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी उद्घाटन कार्यक्रम में उप्र के कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने कही।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस समय 450 एफपीओ संचालित हैं। किसानों से अपील कि वे कृषि वैज्ञानिकों से नवीनतम कृषि तकनीकी से जुड़े रहे। वैज्ञानिक तकनीक एवं नवाचार से उत्पादन बढ़ने के साथ आय में भी वृद्धि होगी।

इस अवसर पर रशियन कृषि काउंसलर डॉक्टर कांस्टेंटिन ने अपने संबोधन में सभी को धन्यवाद दिया तथा उन्होंने भारत और रूस के साथ मधुर संबंधों पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सीएसए में उन्होंने जिस भी प्रयोगशाला का भ्रमण किया है, बहुत ही अच्छे शोध हो रहे हैं ।वह शीघ्र ही एमओयू भी करेंगे।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.आनंद कुमार सिंह ने कहा कि इस तीन दिवसीय किसान मेले में नवीनतम कृषि तकनीक का ज्ञानार्जन आवश्यक करें। कृषक मेले का आयोजन इसलिए भी किया जाता है कि किसानों को नवीन कृषि बीजों के साथ-साथ कृषि तकनीकी भी मिल सके।

आईसीएआर अटारी के निदेशक डॉक्टर एस के दुबे ने किसानों से कहा कि वे कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़े रहे प्रत्येक जनपद में कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अतिथियों ने किसानों को बीज किट भी वितरण किए गए। विश्वविद्यालय द्वारा लिखित पुस्तकों का विमोचन किया गया। दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल भी वितरित की गई।

उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह ने भी किसानों को संबोधित किया। सीएसए में आयोजित अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन रविवार को कृषि उत्पादन आयुक्त डा. मनोज कुमार सिंह ने किया। इस दौरान कृषि उत्पादन आयुक्त ने सभी स्टालों पर भ्रमण किया तथा विभिन्न स्टालों के द्वारा प्रदर्शित नवीनतम कृषि तकनीक को भी देखा और वैज्ञानिकों से कृषि तकनीकी से संबंधित प्रश्न भी किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button