हत्या के प्रयास में नामजद चार आरोपी लोहे की रॉड व डंडो सहित गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई।हरपालपुर थाना क्षेत्र के खरगपुर मजरा खसौरा गांव में घर में घुसकर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से मारपीट करने के मामले में हत्या के प्रयास में दर्ज मुकदमे के नामजद चार आरोपियों को पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड व 3 लकड़ी के डंडे सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार बीती 25 सितंबर को हरपालपुर थाना क्षेत्र के खरगपुर मजरा खसौरा गांव निवासी सुरजीत पुत्र जोगेंद्र ने गांव निवासी सुधीर पुत्र शिवपाल, अवनीश उर्फ मक्कू पुत्र रमेश सिंह, राहुल पुत्र श्यामाचरण और संतोष पुत्र सुधीर समेत चार तथा चार अन्य अज्ञात लोगो के खिलाफ रात के समय घर मे घुसकर पिता जोगेंद्र, मां मीना देवी और बहन उपासना को लोहे की रॉड व लाठी डंडो से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए चार नामजद सहित 8 लोगो के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई अन्य धाराओं में अभियोग दर्ज कराया था।थाना पुलिस ने घटना में नामजद चार अभियुक्तों को एक लोहे की रॉड व 3 लकड़ी के डंडे सहित नामजद आरोपी सुधीर, अवनीश उर्फ मक्कू पुत्र, राहुल, संतोष को घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड व 3 लकड़ी के डंडो सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।






