खेल

हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में हुई वापसी

मुंबई:  हार्दिक पांड्या की आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस में वापसी हो गई है। मुंबई इंडियंस ने सोमवार को इसकी घोषणा की है। पिछले दो सीजन से गुजरात टाइंटस के कप्तान रहे पांड्या की मुंबई इंडियंस की वापसी को लेकर कई समय से चर्चा चल रही थी। जिस पर अब मुंबई इंडियंस ने अपनी मुहर लगा दी है।
आईपीएल रिटेंशन लिस्ट के आखिरी दिन यानी 26 नवंबर को गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या को अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया था। लेकिन उसके बाद हार्दिक के मुंबई से जुड़ी खबरें सामने आ रही थीं। अब मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि करते हुए हार्दिक के फिर से उसके साथ जुड़ने की खबरों पर मुहर लगा दी है।

वहीं मुंबई इंडियंस ने स्टार बल्लेबाज कैमरून ग्रीन को आरसीबी को ट्रेड किए जाने की खबर पर भी मुहर लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button