तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की बोलेरो में जोरदार टक्कर, स्कॉर्पियो पलटी; दो लोग गंभीर रूप से घायल
बसूही नदी सीरिया पुल पर हुआ हादसा, बोलेरो में सवार सभी लोग सुरक्षित; स्कॉर्पियो केबिन क्षतिग्रस्त, दो घायलों को अस्पताल में भर्ती

जन एक्सप्रेस/मड़ियाहूं: मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के बसूही नदी सीरिया पुल पर उगापुर गांव निवासी चालक अजय पटेल बोलोरो लेकर उसी गांव के 5 से 6 लोगों को बैठाकर मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मईडिह गांव में शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे की आज शनिवार की दोपहर उगापुर गांव निवासी राजेंद्र पटेल ने बताया कि हम लोग बोलोरो में सवार होकर दोपहर जैसे ही जमालापुर से मड़ियाहूं जा रहे थे कि जैसे बसूही नदी पुल पर पहुंचे जमालपुर की तरफ से तेज रफ्तार आ रही स्कार्पियो ने बोलेरो में पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई स्कॉर्पियो में तीन से चार लोग सवार थे जिसमें शालू यादव व महिला सुनीता यादव को गंभीर चोटें आई हैं स्थानीय लोगों ने घायलों को बाइक से लेकर मड़ियाहूं निजी अस्पताल इलाज के लिए ले गए बोलेरो में सवार सभी लोग सुरक्षित रहें लेकिन बोलेरो गाड़ी के पिछला हिस्सा डैमेज हो गया बताया जाता है कि स्कार्पियो सवार सरिया गांव गांव निवासी थे वाराणसी जनपद के बड़ागांव में शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हो गई स्कार्पियो का नम्बर UP65DV6880 है वही स्कॉर्पियो आगे का हिस्सा व केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है स्थानीय लोगों ने बताया उस वक्त कोई बाइक और कोई था नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी स्थानी लोगों ने पलटी हुई स्कॉर्पियो को लोगों की मदद सीधा कर खड़ा किया गया इस मामले मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस ने कहा दो गाड़ी मालिक आपस में समझ लिए






