उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में आज सेना दिवस पर इंडियन आर्मी का दिखेगा शक्ति प्रदर्शन…

लखनऊ: वर्ष 1971 का पाकिस्तान के साथ युद्ध हो या सीमा पर चुनौती। किस तरह हमारे पैराट्रूपर्स आकाश से बिजली की तरह दुश्मनों पर टूट पड़ते हैं इसका प्रदर्शन सेना दिवस के दौरान आज सेना के जवान करेंगे। आगरा के आर्मी एडवेंचर नोड की ओर से पैरा मोटर्स का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही 50 (आई) पैरा ब्रिगेड के पैरा कमांडो कॉम्बैट फ्री फ़ॉल का प्रदर्शन करेंगे।

सिग्नल कोर के मोटर साइकिल सवारों की एक टीम भी अपने कौशल का प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा, भारतीय सेना की सूची में मौजूद विभिन्न हथियार प्रणालियों को भी परेड ग्राउंड पर प्रदर्शित किया जाएगा। यहां थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पाण्डेय देश केलिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद 11 गोरखा राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर के परेड ग्राउंड में वह सेना दिवस परेड की समीक्षा करेंगे। साथ ही बहादुरी, बलिदान और असाधारण प्रदर्शन केलिए वीरता पुरस्कार प्रदान करेंगे। बड़े ऑपरेशन में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाली इकाइयों को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ यूनिट प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाएगा।

परेड में 6 टुकड़ियां, पांच रेजिमेंटल ब्रास, तीन पाइप बैंड
इस वर्ष सेना दिवस की परेड में छह मार्चिंग टुकड़ियां शामिल होंगी। साथ ही सैन्य बैंड में पांच रेजिमेंटल ब्रास बैंड और तीन पाइप बैंड रहेंगे।
मार्चिंग टुकड़ियां :-
50 (आई) पैरा ब्रिगेड, सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट सेंटर, जाट रेजिमेंट सेंटर, गढ़वाल राइफल रेजिमेंट सेंटर, बंगाल इंजीनियर ग्रुप सेंटर, सेना वायु रक्षा केंद्र परेड में शामिल होंगे। इनके साथ पांच रेजीमेंटल ब्रास-मिलिट्री बैंड में पंजाब रेजिमेंट सेंटर, ग्रेनेडियर रेजिमेंटल सेंटर, बिहार रेजिमेंट सेंटर, सिख लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट सेंटर, कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर, सिख रेजिमेंटल सेंटर, 5 रेजीमेंटल पाइप बैंड, सिख रेजीमेंटल सेंटर और 1 सिग्नल ट्रेनिंग शामिल हैं। इनमें से प्रत्येक टुकड़ी गौरवशाली इतिहास और अनूठी परंपराओं वाली रेजिमेंट का प्रतिनिधित्व करती है।

इन सैन्य आयुधों का होगा प्रदर्शन
के9 वज्र सेल्फ प्रोपेल्ड गन, टी 90 टैंक, सर्वऋ ब्रिजिंग सिस्टम, इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल बीएमपी 2, तुंगुस्का एयर डिफेंस सिस्टम, स्वाति रडार, 155 मिलीमीटर बोफोर्स तोप, 155 मिलीमीटर शारंग, ग्रैड बीएम 21, पैरा बटालियन के हल्के स्ट्राइक वाहन।

मुख्य परेड को छोड़ अन्य आयोजनों के 1800 खुले पास
आम आदमी को पहले आओ पहले देखो के आधार पर लगभग 1800 खुले पास वितरित किए गए। इसके अलावा सेना ने विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षकों और छात्रों के साथ एनसीसी कैडेटों आदि सहित जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को आमंत्रित किया है। अभ्यास के हिस्से के रूप में, परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल 07, 09 और 11 जनवरी को आयोजित की गई और लगभग 6600 लोग शामिल हुए।

आज शौर्य संध्या की शुरुआत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 15 जनवरी की शाम को सूर्या खेल परिसर में परेड के बाद शौर्य संध्या के मुख्य अतिथि होंगे। इस आयोजन में 5000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें मार्शल आर्ट, डेयर डेविल की ओर से मोटरसाइकिल प्रदर्शन, रिमाउंट वेटरनरी कोर सेंटर एंड कॉलेज की ओर से टेंट पेगिंग, लड़ाकू प्रदर्शन, एएलएच, एएलएच-डब्ल्यूएसआई, चीता, माइक्रोलाइट सुखोई और किरण विमान फ्लाई प्लास्ट करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button