उत्तर प्रदेश

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान…

कासगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मेहदी में गृहक्लेश के चलते विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदा पर लटका मिला है। पति ने सूचना पुलिस और मायके वालों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए लिए हैं। परिजनों से पूछताछ की है। अभी किसी का कोई आरोप नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव नगला मेहदी निवासी 40 वर्षीय गिरजा देवी पत्नी विजेंद्र ने मंगलवार की शाम घर में ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही इसकी जानकारी पति को मिली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर की अन्य महिलाएं भी रोने-बिलखने लगी।

सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पति ने मृतका के भाई रवेंद्र को भी फोन पर सूचित किया। सीओ सिटी अजीत चौहान फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंचे। यहां टीम ने नमूने संकलित किए हैं। साथ ही जांच शुरू की है। इधर मामले में किसी पर कोई आरोप नहीं है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button