उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार पिकअप कार ने बाइक सवार को मारी  टक्कर, युवक-युवती की मौके पर मौत…

अमरोहा: अमरोहा के डिडौली कोतवाली इलाके के नेशनल हाईवे 9 बूढ़नपुर में तेज रफ्तार पिकअप कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दोनो युवक-युवती की मौके पर मौत हो गई। जबकि अनियंत्रित होकर डिवाइडर से पिकअप कार के टकराने से ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक दोनो युवक-युवती मुरादाबाद से डिडौली स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने जा रहे थे।

तभी डिडौली कोतवाली इलाके के नेशनल हाईवे 9 बूढ़नपुर पर  तेज़ रफ्तार पिकअप कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे बाइक सवार दोनो युवक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जनकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर दोनो के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
पिकअप चालक को इलाज के लिए अस्पताल भी भारती करवाया गया है। बाइक सवार दोनो मृतक युवक युवती की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर जाम की स्थिति बनी हुई है। आपको बता दें, महाशिवरात्रि के चलते नेशनल हाईवे को वन साइड कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button