उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी महापरिषद के जिलाध्यक्ष बनाए गए मानवेन्द्र

पूर्वजों के सपनों का बनाएंगे भारत

जन एक्सप्रेस।चित्रकूट
अ.भा. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद का जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा को मनोनीत किया गया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महापरिषद के राष्ट्रीय महासचिव कुमार पटेल की अनुशंसा पर चित्रकूट जिले के प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. हीरालाल मिश्रा के पौत्र मानवेंद्र मिश्रा को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा ने संगठन को आश्वासन दिया है कि हुए कहा है कि वह अपनी अपेक्षा पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा पूर्वजों के सपनों का भारत बनाना है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को अधिक से अधिक जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। जिलाध्यक्ष ने भरोसा दिया है कि संगठन से जुड़े हुए सभी के सुख-दु:ख मे शामिल होते हुए उनके हक के लिए लड़ाई लड़ेंगे। ताकि संगठन को उसके मुकाम तक पहुंचाया जा सके।आवासहीन स्वतंत्रता सेनानियों व उनके उत्तराधिकारियों को आवास दिलाने व भूमिहीन परिवारों को भूमि दिलाने को लेकर मांग करेंगे। सेनानियों के उत्तराधिकारियों को मासिक पेंशन दिलाने को लेकर लड़ाई लडेंगे। मानवेंद्र मिश्रा के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर सेनानी परिवारों मे खुशी की लहर है।

बनारस मे आयोजित होने जा रहा चिंतन शिविर

आगामी 10 मार्च को बनारस मे होने जा रहे चिंतन शिविर मे राष्ट्रीय अध्यक्ष ,कोर कमेटी के सदस्य समेत उत्तर प्रदेश के 18 मण्डलों के मण्डल अध्यक्ष व समस्त जिलाध्यक्ष चिंतन शिविर मे भाग लेंगे। जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के हित के लिये रणनीति बनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button