उत्तर प्रदेश

दारा सिंह प्रजापति की अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर….

मेरठ: मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की टीम ने मंगलवार को मवाना रोड पर मुजफ्फरनगर से बसपा प्रत्याशी बनाए गए दारा सिंह प्रजापति की अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया। इसके अलावा बागपत रोड खड़ौली भोला रोड आदि में भी अभियान चलाकर आधा दर्जन अवैध कॉलोनियों को जमींदोज कर दिया गया।

मेडा के प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन अर्पित यादव ने बताया कि मवाना रोड पर कोरल स्प्रिंग कॉलोनी के सामने लगभग 5000 वर्ग मीटर में दारा सिंह प्रजापति द्वारा अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। चार दिवारी करके भराव किया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि टीम ने चाहर दिवारी और मुख्य गेट और कुछ प्लाॅट की नींव को ध्वस्त कर दिया। उल्लेखनीय की बसपा ने दारा सिंह प्रजापति को मुजफ्फरनगर से लोकसभा प्रत्याशी घोषित करना लगभग तय कर दिया है।

इसी के साथ टीम ने ग्राम खड़ौली बागपत रोड पर राहुल और विनय द्वारा 11000 वर्ग मीटर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी की सड़क, अवैध प्लॉटों की बाउंड्री वाल को ध्वस्त कर दिया।

भोला रोड लेखा नगर ग्राम खड़ौली में शशि भूषण द्वारा 15000 वर्ग मीटर, दो पहिया रोड पर दीपक द्वारा 4000 वर्ग मीटर, भोला रोड पर ही अनिल, सुनील व चंद्रशेखर द्वारा 10000 वर्ग मीटर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को जमींदोज कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button