देश

समोसा खाते ही लोगों के उड़े होश…

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जा रहा है। यहां पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में एक प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी में सप्लाई किए गए समोसे में कथित तौर पर कंडोम, गुटखा और पत्थर पाया गया है। वहीं मामला सामने आने के बाद पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

पुलिस ने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें सबकॉन्ट्रैक्टिंग फर्म के दो कर्मचारी भी शामिल हैं, जिन्हें समोसे की सप्लाई करने के लिए कहा गया था। वहीं बाकी तीन आरोपी भी ऐसी ही एक फर्म के पार्टनर थे, जिन्हें पहले मिलावट के आरोप में हटा दिया गया था।

पुलिस ने बताया कि ऑटोमोबाइल फर्म की कैंटीन में खाने-पीने के सामान की सप्लाई करने की जिम्मेदारी कैटलिस्ट सर्विस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की थी। हालांकि, कैटलिस्ट सर्विस ने फर्म में समोसा सप्लाई करने का कॉन्ट्रैक्ट एक अन्य कंपनी को दिया था। शनिवार को ऑटो फर्म के कुछ कर्मचारियों ने समोसे में कंडोम, गुटखा और पत्थर मिलने की शिकायत की थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि एक कंपनी (जिसका अनुबंध पहले मिलावट के कारण रद्द कर दिया गया था) के कर्मचारियों ने अन्य कंपनी को बदनाम करने के लिए कंपनी को सप्लाई किए जाने वाले समोसे में मिलावट करने के लिए अपने दो कर्मचारियों को कंपनी में भेजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button