देश

मगजी घाटी क्षेत्र में फिर चली अतिक्रमण के खिलाफ जेसीबी : लोगों ने जताया विरोध, बलपूर्वक हटाया

जोधपुर । राजस्थान हाईकोर्ट के आदेशों की पालना में वन भूमि हो रखे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई बुधवार को फिर से मगजी घाटी क्षेत्र में की गई। आज भी लोगों ने विरोध किया, मगर पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक वहां से हटाया। हालांकि डंडे फटकाने की नौबत नहीं आई। बाद में तनाव के बीच अतिक्रमण को हटा दिया। वहीं कुछ लोगों ने इस कार्रवाई का राजनीति से प्रेरित होने का कहकर विरोध जताया है।

राजस्थान हाईकोर्ट ने वन भूमि हो रखे अतिक्रमणों को लेकर प्रदेश भर से हटाने के आदेश जारी कर रखे है। राज्य सरकार के दिशानिर्देश पर अब वन विभाग टीम ने कार्रवाई आरंभ की है। गत 6 जून को निकटवर्ती मगजी घाटी जोकि सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है वहां से कच्चे अतिक्रमणों को हटाया गया था, उस दिन भी वन विभाग टीम को लोगों का काफी विरोध झेलना पडृा था। पक्के निर्माण को लेकर लोगों को हिदायत के साथ नोटिस दिए जा चुके है। इस पर आज सुबह फिर वन विभाग की टीम भारी पुलिस लवाजमें के साथ वहां पहुंची।

आज भी लोगों ने कार्रवाई को लेकर विरोध जताया, मगर भारी पुलिस बल के आगे लोगों की नहीं चली और फिर पक्कें निर्माणों को धवस्त किया गया। यूथ कांग्रेस के पुखराज दिवराया ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि सरकार इसी सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में यह कार्रवाई कर रही है। केवल मगजी घाटी और गउ घाटी के लोगों को परेशान किया जा रहा है। जबकि अन्य वन भूमि पर भी अतिक्रमण को नहीं हटाया जा रहा है। वहीं वन विभाग अधिकारियों का इस बारे में कहना है कि हाईकोर्ट के आदेशों की पालना में आगे कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button