देश

बिल्ली के भाग से छींका टूटा है : केशव मौर्य

कौशांबी: सीएम केशव मौर्य ने पेपर लीक मामले में बड़ा बयान देते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव को नसीहत दी है उनका कहना है कि अखिलेश यादव शीशे के घर में रहते हैं, बड़बोले न बनें। राहुल-अखिलेश की जोड़ी के सवाल पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि 2017 में हमने उन्हें हराया है। इस बार बिल्ली के भाग से छींका टूटा है।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को कौशांबी दौरे पर थे। सिराथू के सायरा गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार की समीक्षा की है। अधिकारियों के साथ बैठक कर डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता व कार्यकर्ता की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को सुनियोजित रणनीति के तहत काम करने की सलाह दी ताकि प्रदेश में आगामी होने वाले चुनाव में पार्टी को विजय दिलाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button