अयोध्याउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य खबरें

अयोध्या में सुधांशु त्रिवेदी का दौरा: रामलला के दर्शन, रामायण विश्वविद्यालय की सराहना, और कांग्रेस पर तीखा हमला

जन एक्सप्रेस/ ज्योति जायसवाल/ अयोध्या: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला का दर्शन-पूजन किया और निर्माणाधीन रामायण विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि रामलला के विराजमान होने के एक वर्ष पूरे हो गए हैं, और यह देश के लिए गर्व का क्षण है।

विपक्ष पर किया प्रहार

सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले विपक्ष राम मंदिर को लेकर तारीख का रहस्य समझ नहीं पाया। उन्होंने कहा कि आज देश में ऐसा परिवर्तन हुआ है कि रामलला का मंदिर निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

कांग्रेस पर तीखा हमला

सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल न होकर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा धर्म और संस्कृति के बजाय केवल राजनीति की है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के बाबर की मजार पर जाने का जिक्र करते हुए कहा कि यह उनके दृष्टिकोण को दर्शाता है।

रामायण विश्वविद्यालय की सराहना

सुधांशु त्रिवेदी ने निर्माणाधीन रामायण विश्वविद्यालय को एक उत्कृष्ट पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय भारत की प्राचीन परंपरा और ज्ञान को विश्व पटल पर स्थापित करने में सहायक होगा। अयोध्या को भगवान राम के श्रेष्ठतम मूल्यों का प्रतीक बताते हुए उन्होंने इसे भारत की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में उभरता नगर कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button