उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर के बसंती देवी आईटीआई में टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित

जन एक्सप्रेस/शाहगंज/जौनपुर : बसंती देवी आईटीआई में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत टैबलेट वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष जौनपुर विजय प्रकाश तिवारी “साधू” रहे। टैबलेट वितरण कर कहा कि शिक्षा में तकनीक का महत्व है । बगैर इसके देश प्रदेश समाज तेज गति से उत्थान नहीं कर सकता।

योजना से प्रदेश के लाखों छात्र हो रहे लाभान्वित

विशिष्ट अतिथि भाजपा नगर मंडल महामंत्री देवी प्रसाद चौरसिया मंटू ने भी अपने उद्बोधन में छात्रों के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने आज के परिवेश में टैबलेट, मोबाइल आदि के अच्छे व बुरे परिणाम पर चर्चा की। संस्थान के प्रबंधक डा. राजकुमार मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया और अपने उद्बोधन में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान के कोषाध्यक्ष और सूर्या हॉस्पिटल निदेशक डा सुधाकर मिश्र ने सरकार की टैबलेट वितरण योजना की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना से प्रदेश के लाखों छात्र लाभान्वित हो रहे हैं।

युवा सशक्तिकरण योजना के बारे में विस्तार से  दी जानकारी

अंत में संस्थान के निदेशक दिवाकर मिश्र ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और समस्त आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन विकास जायसवाल ने किया। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक इशनारायण मिश्र, इलेक्ट्रॉनिक अनुदेशक सुनील तिवारी, राजेश यादव, सुरेंद्र प्रजापति, अजीम खान रतन भंडारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button