उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़राज्य खबरें

पाठा क्षेत्र के गांवों में जल जीवन मिशन की असफलता, अब भी पानी की भारी किल्लत

जल जीवन मिशन के तहत पाठा क्षेत्र में पानी की कमी बनी समस्या

जन एक्सप्रेस/मानिकपुर/चित्रकूट: जल जीवन मिशन के तहत सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया था, लेकिन मानिकपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत निही चरैया के मजरा भौठी पुरवा में इस योजना का कोई असर नहीं दिख रहा। यहां के ग्रामीणों को आज भी पीने का साफ पानी तक नहीं मिल रहा है। जल जीवन मिशन के तहत यह योजना शुरू हुई थी ताकि हर घर में नल से पानी पहुंच सके, लेकिन इस क्षेत्र में इसे लागू करने में प्रशासन की नाकामी सामने आई है।

टूटी हुई पानी की टोटी

ग्रामीणों का सरकार से सवाल, योजना को लेकर निराशा

भौठी पुरवा के ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत उनके गांव में कोई बदलाव नहीं हुआ। गर्मियों के दिनों में पानी की भारी किल्लत हो जाती है और महिलाएं दूर-दूर से पानी लाने के लिए मजबूर होती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से यह सवाल किया है कि आखिरकार इतनी योजनाओं के बावजूद उनका गांव पानी से क्यों महरूम है? इस समस्या को लेकर उनका आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है।

जल जीवन मिशन की सफलता को लेकर उठ रहे सवाल इस बात की ओर इशारा करते हैं कि प्रशासन को इन योजनाओं के सही क्रियान्वयन और निगरानी पर ध्यान देना होगा ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का हल निकल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button