जौनपुर CHC मछली शहर में नगर पंचायत मछली शहर द्वारा लगवाया गया आर ओ प्लांट कई माह से है खराब
मछली शहर नगर पंचायत द्वारा लगवाया गया आर ओ प्लांट कई माह से खराब पड़ा हुआ है लेकिन नगर पंचायत द्वारा इसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है।

जन एक्सप्रेस / जौनपुर : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मछली शहर नगर पंचायत द्वारा लगवाया गया आर ओ प्लांट कई माह से खराब पड़ा हुआ है लेकिन नगर पंचायत द्वारा इसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। भीषण गर्मी में अस्पताल आने वाले मरीजों को पानी का संकट का सामना करना पड़ रहा है। आर ओ प्लांट की मशीन बगल में प्रेरणा कैंटीन में खराब हालत में पड़ी हुई है इस विषय में जब नगर पंचायत अधिकारी से जानकारी चाहा तो नगर पंचायत कर्मचारी द्वारा बताया गया कि आर ओ मशीन चालू है लेकिन अस्पताल में आरो मशीन नहीं लगी हुई है खराब हालत में प्रेरणा कैंटीन में पड़ी हुई है।इस तरह से नगर पंचायत द्वारा कार्य में लापरवाही की जा रही। भीषण गर्मी को देखते हुए जहां सरकार द्वारा स्वच्छ पेयजल हर जगह उपलब्ध कराया जा रहा है। वही नगर पंचायत मछली शहर के कर्मचारी की लापरवाही से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछली शहर में पेयजल के लिए आने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है । स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीज को पानी पीने के पानी के लिए अन्य जगहों से पानी खरीद कर लाना पड़ता है। इस जन समस्या की तरफ ना तो नगर पंचायत का ध्यान जा रहा है और ना ही तहसील प्रशासन इस तरफ ध्यान दे रहा है।






