प्राथमिक विद्यालय करौरा पर सुबह 8:00 बजे तक लग रहा ताला स्टाफ रहा नदारत
बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा इस विद्यालय पर भी ध्यान देना अति आवश्यक है
जन एक्सप्रेस / जौनपुर : जौनपुर मछली शहर विकासखंड मछली शहर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय करैरा में सुबह 8:00 बजे तक ताला लगा रहा, स्टाफ नदारत रहा। इस विद्यालय में बच्चे गांव के आज पढ़ने आते हैं लेकिन जहां सरकार द्वारा विद्यालय को बच्चों की पढ़ाई के लिए खोला गया है। सभी विद्यालय खुले हैं वहीं ग्राम पंचायत करोड़ के प्रधानाध्यापक द्वारा मनमानी करते हुए विद्यालय बंद रखा गया। सुबह 8:00 बजे तक ताला लगा रहा कोई स्टाफ विद्यालय पर मौजूद नहीं रहा ना तो बच्चे ही विद्यालय में रहे ग्रामीण से बात करने पर ग्रामीण में बताया कि मैं इसी गांव का निवासी हूं यहां पर अध्यापक मनमानी ढंग से आते हैं और मनमानी तरीके से विद्यालय में जब मन चाहता है तब आते हैं और जब नहीं चाहता बंद रहता नियमित कोई विद्यालय का नियम नहीं है। जहां पर बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल करते हुए प्रत्येक विद्यालयों की चेकिंग करते रहते हैं लेकिन इस विद्यालय की तरफ उनका ध्यान नहीं जा रहा है। यह विद्यालय जब 8:00 बजे तक ताला लगा हुआ है तो बच्चों को क्या शिक्षा दी जाती होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा इस विद्यालय पर भी ध्यान देना अति आवश्यक है।






