उत्तर प्रदेशगाजियाबाद
उद्यान विभाग की उदासीनता से अम्बेडकर पार्क की हरियाली पर संकट

जन एक्सप्रेस/गाजियाबाद : गाजियाबाद ट्रांस हिंडन परिक्षेत्र के वैशाली स्थित अम्बेडकर पार्क की हरियाली पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। बारिश की सम्भावना दूर दूर तक नहीं है और नगर निगम गाजियाबाद का उद्यान विभाग को पार्कों की चिंता नहीं है। अधिकारियों की उदासीनता और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण पार्क के बड़े भू भाग पर हरियाली पर ग्रहण लगने वाला है। हरे भरे पौधे पानी के अभाव में दम तोड़ रहे हैं । नागरिकों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और निगम का ध्यान अपेक्षित कराया है।






