अहमदाबाद दुर्घटना में मरे लोगों की आत्मा शांति हेतु किया गया शांति यज्ञ
जन एक्सप्रेस/बलरामपुर : बलरामपुर के तहसील तुलसीपुर मुख्यालय पर रविवार को विगत दिनों अहमदाबाद से लन्दन जा रहे एयर इंडिया के विमान ए आई 0171 के दिल दहलाने वाली हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति हेतु सनातन जागृति मंच के तत्वाधान में स्थानीय हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में शांति हवन कर प्रार्थना की। संयोजक दिलीप कुमार गुप्ता ने 15 जून को बताया कि सबसे सुरक्षित हवाई यात्रा की दुर्घटना एक राष्ट्रीय त्रासदी जैसी है जिसने में सवार 241 यात्रियों व क्रू मेम्बर सहित मेडिकल छात्रों समेत कुल 270 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है । साथ ही इन यात्रियों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी भी शामिल रहे। इसे दुर्भाग्य की पराकाष्ठा ही कहेंगे कि यह अभागा विमान उड़ान भरते ही पास के मेडिकल कालेज के छात्रावास पर जा गिरा । वहां भी छात्रों समेत कई लोग असमय ही काल कवलित हो गए। यह एक भयावह व दिल दहलाने वाली घटना है। इस घटना में मृतक की आत्मा के लिए शांति यज्ञ कर प्रार्थना की गई व पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई । शांति यज्ञ के दौरान प्रदीप गुप्ता, सोम देव, सूर्य दीप पांडे, अभय आर्या, अशोक सोनी, उदय अग्रहरि, विजय प्रताप सोनी, पंकज शुक्ला, राम दयाल सोनी, मनोज (रिंकू) सुमित गुप्ता, सिविल चौहान, लक्ष्य, केशरी नंदन व शुभम सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे ।






