उत्तर प्रदेशबलरामपुर

ब्लाइंड मर्डर का 72 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर किया खुलासा

जन एक्सप्रेस/बलरामपुर : जनपद बलरामपुर में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत हुए ब्लाइंड मर्डर का 72 घंटे में खुलासा करते हुए, मृतक का भाई को गिरफ्तार किया है । मुकदमा में पीड़ित ही घटना का मास्टर माइंड निकला ‌। पुलिस ने घटना में शामिल सभी 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार करके, उनके निशादेही पर आलाकत्ल (लोहे की राड) भी बरामद कर लिया है । पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने 23 जून को बताया कि थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वार ब्लाइंड मर्डर के अनावरण हेतु सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रानिक साक्ष्य व फोरेंसिक टीम सर्विलांस टीम द्वारा किये गये संकलित साक्ष्य एवं गठित टीमों द्वारा किए गए अनवरत प्रयास से घटना में मृतक का भाई वादी मुकदमा मारुफ पुत्र मो0 शफी नि0मो0 अलीजानपुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर द्वारा थाना कोतवाली नगर बलरामपुर, आफताब अहमद उर्फ गुड्डू पुत्र अकबाल अहमद उर्फ राजू, अंसार अहमद उर्फ रिंकू पुत्र अकबाल अहमद उर्फ राजू निवासीगण मो0 नौव्वाबाग थाना को0नगर बलरामपुर तथा वकील यादव पुत्र रामसेवक यादव निवासी लक्ष्मणपुर लालनगर थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा द्वारा ही योजनाबद्ध तरीके से घटना को अन्जाम दिया जाना पाया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार पुलिस टीमों द्वारा दबिश दी जा रही थी जिसके क्रम में मुखविर की सूचना पर सभी अभियुक्तों को नहर बालागंज जाने वाले रोड पर आम बाग के पास से गिरफ्तार किया गया । सभी से घटना के संबंध में गहन पूंछताछ की गई तो सभी ने राजू उर्फ रऊफ की हत्या करना स्वीकार किया । अभियुक्तों की संलिप्तता सीसीटीवी फुटेज से भी प्रमाणित हुई है । अभियुक्तों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल लोहे की राड व चाकू बरामद किया गया । साथ ही अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 04 मोबाइल फोन, 01 ई-रिक्शा, 02 मोटरसाइकिल व 42,100 रु0 नगद बरामद किया गया है । घटना के संबंध में अभियुक्तों से गहन पूछताछ की गयी तो अभियुक्तों ने बताया कि मृतक राजू उर्फ रऊफ नशे का आदी था और नशे के लिए गोली व इंजेक्शन लेता था तथा नशे में होने वाले खर्चे के लिए अपने भाई मारूफ से पैसा मांगता न देने पर उसके बच्चों और पत्नी को मारता पीटता था और उन्हे जान से मार देने की बात करता रहता था । इसी से तंग आकर मृतक के भाई मारूफ ने उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया । साथ ही उसे मारने के लिए आफताब अहमद उर्फ गुड्डू पुत्र अकबाल अहमद उर्फ राजू, अंसार अहमद उर्फ रिंकू पुत्र अकबाल अहमद उर्फ राजू निवासीगण मो0 नौव्वाबाग थाना को0नगर बलरामपुर तथा वकील यादव पुत्र रामसेवक यादव निवासी लक्ष्मणपुर लालनगर थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा को भी तैयार किया। इस काम के लिए तीनों को कुल पचास हजार रुपये दिया और योजना के मुताबिक 18 जून 25 की रात्रि में मृतक को गुड्डू अपने साथ नशा करने के बहाने मो0 नई बस्ती के पीछे बंधा के पास ले गया । वहीं सभी ने मिलकर लोहे की राड मारकर हत्या कर दिया था और भागते समय लोहे की राड को रास्ते में छिपाकर मौके से भाग गये थे । गिरफ्तार कर्ता टीम में थाना को0नगर पुलिस टीम में निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, उ0नि0 संतोष कुमार, उ0नि0 रमन कुमार वर्मा, उ0नि0 नन्दकेश तिवारी, उ0नि0 शिव लखन सिंह, उ0नि0 मनीष कुमार मिश्रा, हे0का0 विनीत पाण्डेय, हे0का0 रिजवान अहमद, हे0का0 सभाजीत यादव, हे0का0 गोविन्द यादव, हे0का0 जितेन्द्र यादव, हे0का0 अरबिन्द जायसवाल, हे0का0 शिवपाल शर्मा, हे0का0 अहमद हुसैन, हे0का0 पंकज तिवारी, सर्विलांस टीम में उ0नि0 राणा प्रताप सिंह, का0 अखिलेश कुमार, का0 श्याम जी शुक्ला वका0 शिवसागर शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button