UP POLICEउत्तर प्रदेशजौनपुर

दो अंतर्जनपदीय गांजा तस्कारों को 50 किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत पक्खनपुर मोड़ के समीप अवैध रूप से अर्टिगा कार से गांजा तस्करी करने के दौरान पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लोगों को 50 किलो से अधिक गांजा के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।
क्षेत्र के पक्खनपुर गांव के मोड़ पर मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने एक अर्टिगा कार संख्या C G 04 QA 8494 को पुलिस ने रोक जिसमें आजमगढ़ जनपद के कोतवाली जीयनपुर क्षेत्र के चकलालचन्द गांव निवासी तथा कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चकधवन गांव निवासी को हिरासत में ले पुलिस ने कार की तलाशी लिया तो 50 किलो से अधिक गांजा बरामद किया। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के ऊपर अन्य जनपदों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया। इस दौरान कोतवाली निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह समेत हेड कांस्टेबल जितेन्द्र पांडे, राहुल मिश्रा, सुनील कुमार, शशि चौहान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button