तेज रफ्तार कार ट्रक को ओवर टेक करने के चक्कर में ट्रक में पीछे से जा घुसी,

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में तेज रफ्तार कार यूपी 78- क्यू वी 3982 ओवर टेक करने के चक्कर में गिट्टी लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी, जिसमें कार चालक सहित चारों लोग बुरी तरह जख्मी हो गये, जबकि चारों जख्मियों को चौकी पुलिस की मदद से इलाज के लिये स्वास्थ्य केन्द्र में एडमिट कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान कार चला रहे युवक की मौत हो गई,जबकि जख्मियों को डाक्टरों ने कानपुर रैफर कर दिया, वही पुलिस ने कार चला रहे युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुई तेज रफ्तार कार मौदहा से कानपुर की तरफ जा रही थी, तभी सुमेरपुर इंडस्ट्रियल एरिये में हिन्दुस्तान लीवर फैक्ट्री के सामने तेज रफ्तार कार ट्रक को ओवर टेक करने के चक्कर में ट्रक में पीछे से जा घुसी, हादसे में कार चला रहे 30 वर्षीय शिवरतन पैलेस के मालिक सम्राट गुप्ता, शानू गुप्ता, विशाल सैनी जबकि बर्रा निवासी आदर्श सिंह चन्देल बुरी तरह जख्मी हो गये, जिन्हें चौकी पुलिस की मदद से स्वास्थ्य केन्द्र में एडमिट कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान कार चला रहे सम्राट गुप्ता की मौत हो गई, जबकि तीन जख्मियों को बेहतर इलाज के लिये कानपुर रैफर कर दिया गया।






