मोरम के ओवर लोड ट्रकों के बेधड़क गुजरने से यमुना पुल का स्लैब हुआ क्षतिग्रस्त
पीएनसी मोरम के ओवरलोड ट्रकों की क्षमता के हिसाब से नहीं करता है यमुना पुल का मैंटिनेंस, जबकि टोल टैक्स वसूलता है टन के मुताबिक

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर यमुना पुल से शासन प्रशासन की रोक के बावजूद मोरम के ओवर लोड ट्रकों के बेधड़क गुजरने से पुल की दूसरी कोठी की स्लैब हुई क्षतिग्रस्त, वही पुल के क्षतिग्रस्त होने की खास वजह मोरम के ट्रकों की ओवरलोडिंग रही। जबकि हमीरपुर जिलाधिकारी घनश्याम मीना की रोक के बावजूद भी मोरम की ओवरलोडिंग पर नहीं लग सकी लगाम। हालांकि अभी चल रहा है पुल की बैयरिंग बदलने का काम। वही जिलाधिकारी की रोक के बावजूद पुल से निकलते हैं बेधड़क मोरम के ओवरलोड ट्रक, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा। हालांकि बड़ा सवाल ये है कि पुल का मेंटिनैंस करते वक्त पीएनसी मोरम के ओवरलोड ट्रकों की क्षमता की तरफ क्यों नहीं देता है ध्यान, जबकि ओवरलोड ट्रक के टोल से गुजरते वख्त मोरम की ओवर लोडिंग के मुताबिक ही टन के हिसाब से धनराशि वसूली जाती है। फिलहाल पुल की मरम्मत के लिये चल रहे बेयरिंग बदलने के काम के दौरान सनीचर-इतवार बंद रहेगा 21 जुलाई तक यमुना पुल।






