उत्तर प्रदेशहमीरपुर

बाढ़ के संभावित खतरों से निपटने के लिये सरकार पूरी तरह तैयार: स्वतंत्रत देव सिंह

बाढ सम्भावित क्षेत्रों का दौरा कर हर मुमकिन मदद का दिया भरोसा

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह ने हमीरपुर पहुँच कर यमुना और बेतवा नदियों के बाढ संभावित मेरापुर, रमेडी तरौस सहित आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर क्षेत्र वासियों को बाढ से निपटने के लिये हर मुमकिन मदद करने का भरोसा दिलाया। श्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में तेज बारिश होने के चलते केन और धसान में बाढ आ गई थी, लेकिन अब पानी उतर चुका है। जबकि अगर बाढ़ आती है तो, सरकार की तरफ से प्रशासन को सख्त निर्देश दिये गये हैं कि, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की प्रशासन हर मुमकिन मदद करे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को नदियों के जलस्तर पर खास नजर रखने की हिदायत दी गई है। वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ के सम्भावित खतरे को लेकर बेहद फिक्रमंद हैं। इसी वजह से चित्रकूट, बांदा और हमीरपुर के हालात से रुबरु होने के लिये खुद उन्हें भेजा गया है। साथ ही कहा कि बाढ की रोकथाम के लिये सरकार की तरफ से चलाई जा रही परियोजनाओं के पूरा होने के बाद अब बाढ की वजह से होने वाली कटान का खतरा बहुत कम हो गया है। इसके बावजूद नदियों के जल स्तर पर शासन प्रशासन की पूरी नजर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button