नगर कों जल्द मिलेगा मोबाइल ट्रांसफार्मर
विधायक रमेश सिंह को सौंपा गया ज्ञापन

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: नगर में ट्रांसफार्मर जलने की स्थिति में नागरिकों को बिजली संकट से निजात दिलाने के लिए भाजपा नेता वेद प्रकाश जायसवाल ने बुधवार को विधायक रमेश सिंह को मोबाइल ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने डाक बंगले पर विधायक को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में नगर पालिका क्षेत्र के लिए 400 केवीए या 630 केवीए क्षमता वाले मोबाइल ट्रांसफार्मर की मांग की गई है। जिससे ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में तत्काल वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
वेद प्रकाश जायसवाल ने बताया कि नगर में आए दिन ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं सामने आती हैं। जिससे आमजन को बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। मोबाइल ट्रांसफार्मर की उपलब्धता से इस समस्या का त्वरित समाधान संभव होगा।
विधायक रमेश सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे इस मांग को उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा के समक्ष प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे। आश्वस्त किया कि शीघ्र ही नगर को मोबाइल ट्रांसफार्मर की सौगात दिलाने का प्रयास करेंगे।
इस दौरान खुशबू जायसवाल, नीतू मिश्रा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल आदि मौजूद रहे।






