उत्तर प्रदेशजौनपुर

यात्रा निकाल हर घर तिरंगे का दिया पैगाम

देश की आन,बान और शान है तिरंगा

जन एक्सप्रेस /जौनपुर: वरिष्ठ भाजपा नेता व महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह की मौजूदगी में मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय प्रांगण में स्थित शहीद स्तंभ से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों लोग सामिल रहे। भारत मां के गगनभेदी नारों के साथ यात्रा सब्जी मंडी होते हुए खुटहन चौराहे पर स्थापित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा स्थल पर पहुंची। जहां प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया। ग्राम विकास इंटर कालेज में एक सभा के साथ यात्रा का समापन कर दिया गया।

सभा को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि हमारी आन,बान और शान तिरंगा है। यह देश की संप्रभुता, एकता, अखंडता,सुख और समृद्धि को दर्शाता है। राष्ट्रीय ध्वज के साये में हमारा देश निरंतर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने सभी उपस्थितों से घर घर तिरंगा के लिए प्रेरित किया। यात्रा में ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, बीडीओ जितेन्द्र कुमार सिंह, प्रधान संतलाल सोनी,बेचन पाण्डेय, प्रेमचंद तिवारी, जितेन्द्र सिंह, संतोष सिंह, अजीत प्रजापति, संतोष सिंह,मोनू निगम, पंकज गुप्ता,राजू सिंह, अमरनाथ मिश्रा, अमित उपाध्याय आदि सामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button