बंद गोदाम में जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, सात बाइक समेत नगदी बरामद
छापेमारी से जुआरियों में हड़कंप

जन एक्सप्रेस / जौनपुर :कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज के पास एक गोदाम में जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से जुए का फड़ बारह सौ रुपए नकद ताश की पत्ती और सात बाइक भी बरामद की गई हैं।
मंगलवार रात आठ बजे के करीब क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह व उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह व प्रशांत सिंह समेत पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान नगर चूड़ी मोहल्ला निवासी सोनू पुत्र उमाकांत पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी विनोद कुमार मौर्या पुत्र राम वचन मौर्या और एराकियान मोहल्ला निवासी मोहसिन पुत्र सलमान को गिरफ्तार किया गया। जबकि अन्य जुआरी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।
क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान नें बताया कि छापेमारी के दौरान मौके से जुए में प्रयोग हो रहा सामान और सात मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया है ।और फरार अभियुक्तों की तलाश में जुटी है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि जुआ व अन्य अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।






