उत्तर प्रदेशचित्रकूट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गढ़चपा गांव की गौशाला में हुई गौपूजा

जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह बघेल ने की श्रीकृष्ण एवं गौवंश की पूजा, जनमानस से की गौसेवा की अपील

जन एक्सप्रेस चित्रकूट/ मानिकपुर:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर चित्रकूट जिले के मानिकपुर ब्लॉक अंतर्गत गढ़चपा गांव में धार्मिक उल्लास के साथ पर्व मनाया गया। शनिवार की सुबह 11 बजे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह बघेल उर्फ मिंटू सिंह ने ग्रामीणों के साथ गांव की गौशाला में पहुंचकर श्रीकृष्ण भगवान की पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात उन्होंने श्रद्धापूर्वक गौवंश की भी पूजा की, जिसे ग्रामीणों ने आस्था और परंपरा का प्रतीक बताया।

इस दौरान भाजपा नेता मिंटू सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन गाय और गोकुल से जुड़ा रहा है, इसलिए गौसेवा वास्तव में श्रीकृष्ण सेवा है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में गौमाता की सेवा अवश्य करनी चाहिए, क्योंकि यह हमारे संस्कारों और संस्कृति का मूल है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और आयोजन को सामाजिक एकता व धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button