उत्तर प्रदेशसंभल

संभल हिंसा जांच आयोग ने सीएम योगी को सौंपी 450 पन्नों की रिपोर्ट

जन एक्सप्रेस/संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में पिछले साल हुई हिंसा की जांच रिपोर्ट गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी गई। 24 नवंबर 2024 को मस्जिद सर्वे के दौरान हुए उपद्रव की जांच इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डी. के. अरोड़ा की अध्यक्षता में गठित आयोग को सौंपी गई थी। आयोग में पूर्व डीजीपी ए.के. जैन और पूर्व अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद भी सदस्य रहे।

मुख्यमंत्री को सौंपी गई रिपोर्ट के दौरान प्रमुख सचिव संजय प्रसाद और प्रमुख सचिव (संसदीय कार्य) जे.पी. सिंह भी मौजूद रहे।  450 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट में न केवल नवंबर 2024 की घटना का उल्लेख किया गया है, बल्कि संभल में अतीत में भड़की सांप्रदायिक हिंसा और उनके हालातों का भी ब्यौरा शामिल किया गया है।

रिपोर्ट में जनसंख्या संरचना में आए बदलाव पर भी प्रकाश डाला गया है। आयोग ने बताया कि एक समय संभल में हिंदू आबादी करीब 45 प्रतिशत थी, लेकिन अब यह घटकर लगभग 15 से 20 प्रतिशत के बीच रह गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button