उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें
सरकारी तालाब पर मिट्टी पाट कर हुआ कब्जा

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के ग्राम मीरपुर से पहुंच कर पीड़ित ने बताया कि ग्राम प्रधान की मिली भगत से कुछ दबंग किस्म के लोग सरकारी तालाब पर मिट्टी पाट कर कब्जा कर लिए हैं। जो पानी तालाब में जाता था अब वह उसके घर के सामने और रास्ते पर कीचड़ जमा हो गया है तालाब का गंदा पानी उसके घर में भी घुसता है जिससे उसे बीमारी होने का खतरा है
जिसकी शिकायत उसने लगभग दो-तीन बार मड़ियाहूं तहसील में एवं जिला अधिकारी जौनपुर को प्रार्थना पत्र देकर किया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। उसने बताया कि सरकारी कागज में तालाब दर्ज है। गाटा संख्या 271/053 स्थानीय लोग चाहते हैं कि तालाब को वापस खुदवा कर उसकी यथा स्थिति बनी रहे । और ऐसे लोगों पर उचित कार्रवाई की जाए।







