उत्तर प्रदेशलखनऊ

किसानों के हक़ की लड़ाई: यूपी में गांव-गांव तक पहुंचेगी कांग्रेस, भाजपा सरकार को घेरेगी

डिजिटल किसान न्याय योद्धा बनाएगी कांग्रेस, पहले चरण में 50 योद्धाओं की तैनाती

जन एक्सप्रेस लखनऊ।उत्तर प्रदेश में किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में “किसान न्याय योद्धा सम्मेलन” का आयोजन हुआ, जिसमें किसानों की आवाज़ को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए “डिजिटल किसान न्याय योद्धा” अभियान की शुरुआत की गई।प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने बताया कि पहले चरण में 50 डिजिटल योद्धा बनाए जाएंगे, जो किसानों की समस्याओं और उनके संघर्ष को सोशल मीडिया के माध्यम से सामने लाएंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) गारंटी कानून, गन्ना मूल्य वृद्धि, किसानों के बकाया भुगतान, सस्ती बिजली और फसल बीमा जैसे 10 प्रमुख मुद्दों पर संघर्ष तेज़ करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम में लखीमपुर खीरी में तीन कृषि कानूनों के विरोध में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। सम्मेलन को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद तनुज पुनिया, किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, ओमवीर तोमर और अन्य नेताओं ने संबोधित किया।अविनाश पांडे ने एमएलसी चुनावों को लेकर बने कनेक्ट सेंटर का भी उद्घाटन किया। मीडिया विभाग के मनीष श्रीवास्तव हिंदवी को इसका प्रभारी बनाया गया है। साथ ही अनुसूचित जाति विभाग की बैठक में वंचित समाज के मुद्दों पर संघर्ष की रणनीति तय की गई।कांग्रेस का कहना है कि किसानों और वंचित समाज की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता, और अब पार्टी हर गांव, हर खेत तक जाकर संघर्ष करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button