उत्तर प्रदेशलखनऊ

मैं रिश्ता निभाना चाहती थी, पर पवन सिंह ने जबरन गर्भपात कराए” — पत्नी ज्योति का बड़ा आरोप

जन एक्सप्रेस लखनऊ:भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और राजनीतिक हस्ती पवन सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे 5 अक्टूबर को पवन सिंह से मिलने उनके घर गई थीं, लेकिन गार्ड ने उन्हें ऊपर नहीं जाने दिया। उन्होंने बताया कि वे अपने टूटते रिश्ते को बचाने के इरादे से गई थीं, लेकिन वहां से उन्हें निराशा ही हाथ लगी। ज्योति का कहना है कि पवन और उनके भाई ऋतिक के बयान एक-दूसरे से मेल नहीं खाते, जिससे साफ होता है कि सच्चाई को छिपाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि वे आज भी पवन सिंह से जुड़ाव रखती हैं और अगर पवन चाहें तो वह अपने परिवार तक को छोड़ सकती हैं, लेकिन अगर उन्हें स्वीकार नहीं किया गया तो वे बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

ज्योति ने आगे कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र में मेहनत की है, जनता से संवाद रखा है और पवन सिंह ने ही लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें बुलाया था। उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि पवन सिंह ने ही तलाक की अर्जी कोर्ट में दी है, जबकि वे इस रिश्ते को खत्म नहीं करना चाहती थीं। सबसे गंभीर आरोप उन्होंने यह लगाया कि पवन सिंह ने उन्हें बार-बार गर्भपात की दवाएं दीं, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हुआ। यह मामला अब सिर्फ एक पारिवारिक विवाद नहीं रह गया है, बल्कि इसमें राजनीतिक और सामाजिक पहलू भी जुड़ गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब सभी की निगाहें पवन सिंह की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं। क्या वे इन आरोपों पर चुप्पी साधेंगे या सामने आकर सफाई देंगे — यह आने वाला वक्त बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button