नारी शक्ति की दौड़: चित्रकूट पुलिस ने ‘Run for Empowerment’ का किया आयोजन
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर दौड़ा चित्रकूट

जन एक्सप्रेस चित्रकूट:मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत चित्रकूट पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए “Run for Empowerment” का आयोजन किया, जिसमें स्कूली छात्राओं, महिला पुलिसकर्मियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस प्रेरणादायक दौड़ की शुरुआत धनुष चौराहा से हुई, जो एलआईसी होते हुए पटेल तिराहा पर समाप्त हुई। आयोजन का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह सहित अनेक अधिकारी व जवानों ने दौड़ में भाग लेकर महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस आयोजन के माध्यम से चित्रकूट पुलिस ने समाज को यह संदेश दिया कि “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, और नारी स्वावलंबन” केवल नारे नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयासों से साकार किए जाने वाले लक्ष्य हैं।कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव, निरीक्षक व सहायक नोडल अधिकारी मिशन शक्ति सविता श्रीवास्तव, महिला थानाध्यक्ष नीलम देवी समेत अनेक पुलिसकर्मियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।






