उत्तर प्रदेशलखनऊ

मोंथा तूफान से यूपी में ठंड ने दी दस्तक

तापमान में 6.5 डिग्री की गिरावट, बारिश से बदल गया मौसम का मिजाज

जन एक्सप्रेस लखनऊ। मोंथा तूफान के असर से राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में मौसम ने करवट बदल ली है। बृहस्पतिवार को तड़के शुरू हुई रिमझिम बारिश और तेज हवाओं के चलते दिन का अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री गिरकर 23.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह पिछले दस वर्षों में अक्तूबर महीने का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार, इससे पहले वर्ष 2015 में अक्तूबर माह में अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।बृहस्पतिवार को राजधानी में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे गलन और ठंडक का असर बढ़ गया।

22.9 मिमी बारिश दर्ज, शुक्रवार को भी बूंदाबांदी के आसार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि राजधानी में शाम तक 22.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, जबकि शनिवार (1 नवंबर) से मौसम साफ होने लगेगा और दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़त देखने को मिलेगी।मोंथा तूफान का असर बुधवार रात से ही दिखने लगा था। रात में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि तड़के बादलों की सक्रियता बढ़ी और बारिश ने रफ्तार पकड़ ली। दिनभर कभी तेज, कभी धीमी बारिश ने लोगों को ठंड का एहसास कराया।लगातार बारिश और गिरते पारे ने लोगों को छतरी, रेनकोट और गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस करा दी।दिनभर के पारे में इतनी गिरावट आई कि दिन और रात के तापमान में महज 1.1 डिग्री का अंतर रह गया।शाम होते-होते जब बारिश थमी तो लोगों ने सुहाने मौसम का आनंद लेने सैर पर निकलकर ठंडक का मज़ा लिया।मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार रात तक मोंथा तूफान का असर कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद शनिवार से मौसम खुलने और तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button