उत्तर प्रदेशलखनऊ

लौहपुरुष पटेल की 150वीं जयंती पर सीएम योगी ने किया नमन

आधुनिक भारत के शिल्पी थे सरदार पटेल, देश रहेगा उनका सदैव ऋणी

जन एक्सप्रेस लखनऊ। भारत के लौहपुरुष और पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  हजरतगंज स्थित सरदार पटेल पार्क में श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और संगठन कौशल से देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया।मुख्यमंत्री ने कहा, “सरदार पटेल आधुनिक भारत के शिल्पी थे। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ किया। पूरा राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा।”सीएम योगी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कई मंत्री, अधिकारी और छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button