80 किलो अवैध गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें बरामद
एएनटीएफ प्रयागराज व मारकुंडी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, उड़ीसा से बांदा सप्लाई के दौरान पकड़े गए तस्कर

जन एक्सप्रेसचित्रकूट,मारकुंडी।जनपद चित्रकूट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 80 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा तस्करी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर उड़ीसा से गांजा लाकर बांदा जनपद में सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से दो लग्जरी कारें — मारुति सियाज और महिन्द्रा बोलेरो, साथ ही दो मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की है।
मुखबिर की सूचना पर मऊ-मनगवां मार्ग पर दबिश
प्रभारी निरीक्षक मारकुंडी थाना और एएनटीएफ प्रयागराज टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सोनू शिवहरे नामक व्यक्ति अपने तीन साथियों के साथ गांजा लेकर बांदा की ओर आ रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मनगवां गांव के पास डोड़ामाफी मोड़ पर घेराबंदी कर दोनों गाड़ियों को रोक लिया। तेज रफ्तार में चल रही सियाज और बोलेरो कारों को रोकने पर चारों व्यक्तियों की पहचान की गई।सत्यप्रकाश शिवहरे उर्फ सोनू शिवहरे पुत्र स्व. राम कृपाल शिवहरे, निवासी मटौंध, बांदा रवि शिवहरे पुत्र फूलचन्द्र शिवहरे, निवासी मटौंध, बांदागंगाराम कुशवाहा पुत्र जयपाल, निवासी परसहां, महोबा हरिश्चन्द्र शिवहरे पुत्र स्व. घासीराम शिवहरे, निवासी परम कॉलोनी, नवगांव, छतरपुर (म.प्र.)चारों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर बांदा व आसपास के जिलों में सप्लाई करते हैं।
कार की सीटों में छिपाया गया था गांजा
तलाशी के दौरान मारुति सियाज की पिछली सीट के नीचे बने केबिन से 40 पैकेट भूरे टेप में पैक सूखा गांजा बरामद हुआ। कुल 80 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
साथ ही दोनों गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नंबरों की जांच ई-चालान ऐप से की गई, जो क्रमशः रवि शिवहरे और हरिश्चन्द्र शिवहरे के नाम पंजीकृत पाए गए।
एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
गिरफ्तार चारों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मारकुंडी में मु0अ0सं0 48/25 धारा 8/20, 29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने टीम की इस सफलता पर सराहना व्यक्त की है और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान को आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।






